बाइक सवार दो युवकों को बंधक बना कर लूटा

मानपुर : गया -खिजरसराय रोड पर मानपुर सुढ़ी टोला रेलवे लाइन के समीप गुरुवार की देर रात अपराधियों ने बाइक सवार दो युवकों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर दो मोबाइल व 9500 रुपये के अलावा घड़ी लूट ली. घटना की जानकारी शुक्रवार को मुफस्सिल थाने को दी गयी. प्राप्त जानकारी अनुसार मानपुर गोपालगंज […]

मानपुर : गया -खिजरसराय रोड पर मानपुर सुढ़ी टोला रेलवे लाइन के समीप गुरुवार की देर रात अपराधियों ने बाइक सवार दो युवकों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर दो मोबाइल व 9500 रुपये के अलावा घड़ी लूट ली. घटना की जानकारी शुक्रवार को मुफस्सिल थाने को दी गयी. प्राप्त जानकारी अनुसार मानपुर गोपालगंज रोड के रहनेवाले अजय कुमार मालाकार व मिथिलेश कुमार मालाकार धनबाद से गया स्टेशन ट्रेन से पहुंचे. वहां से बाइक लेकर अपने घर को निकले.

सुढ़ी टोला रेलवे लाइन के निकट मंदिर व उसके आसपास चार पांच अपराधियों की टीम घात लगाये बैठे थे. जैसे ही बाइक मंदिर के समीप पहुंची अपराधियों की टोली धावा बोला व हथियार के बल पर लूटपाट की. दो मोबाइल, 95 सौ नकद व घड़ी लूट ली. घटना की जांच में पुलिस जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >