खुशीहाल बिगहा के लोगों ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुस कर मारपीट करने का लगाया आरोप
कहा, दबंग बिना मजदूरी दिये ही खेत में कराते हैं काम
गया : वजीरगंज थाना के खुशीहाल बिगहा के लोगों ने एसएसपी को पत्र देकर गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुस कर मारपीट करने का आरोप लगाया है. संतोष दास, सुनरवा देवी, श्यामफूल देवी, शंकर मांझी, ओमप्रकाश कुमार, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार व जितेंद्र मांझी आदि ने एसएसपी को दिये आवेदन में कहा है कि गांव के ही दबंग लोग खेतों में काम कराने के बाद मजदूरी नहीं देते. दोबारा मजदूरी के लिए नहीं जाने पर मारपीट की है. ऊपर से धमकी दिया जा रहा है कि किसी जगह शिकायत की, तो पानी भी रोक देंगे. इस संबंध में वजीरगंज, एससी-एसटी थाना व वरीय पुलिस पदाधिकारी को लिखित शिकायत की गयी है.
लेकिन, अब तक जांच भी नहीं की गयी है. इधर फतेहपुर थाना के फतेहपुर गांव के रहनेवाले सूर्यदेव वर्मा ने एसएसपी को आवेदन देकर पुलिस द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है. वर्मा ने आवेदन में कहा है कि उनके ही घर में लोगों ने घुस कर मारपीट की, और उल्टा उनके ऊपर ही केस कर दिया गया है. वर्मा ने एसएसपी से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है.
