गैंगरेप के वीडियो वायरल मामले में हुई गिरफ्तारी

गया : सोशल मीडिया पर सामूहिक दुष्कर्म के वायरल हुए वीडियो मामले में सभी आरोपित युवकों की पहचान कर ली गयी है. एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर दुष्कर्म के वायरल वीडियो मामले में आरोपित युवकों व पीड़ित लड़की की पहचान कर ली गयी है. सभी युवक पटना जिले के नौबतपुर के […]

गया : सोशल मीडिया पर सामूहिक दुष्कर्म के वायरल हुए वीडियो मामले में सभी आरोपित युवकों की पहचान कर ली गयी है. एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर दुष्कर्म के वायरल वीडियो मामले में आरोपित युवकों व पीड़ित लड़की की पहचान कर ली गयी है. सभी युवक पटना जिले के नौबतपुर के रहनेवाले हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.
उन्होंने बताया कि नौबतपुर थाने से रिपोर्ट आने के बाद केस के ट्रांसफर की कार्रवाई की जायेगी. गौरतलब है कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक लड़की के साथ दुष्कर्म करते लड़कों को दिखाया गया है. दुष्कर्म वाली जगह पर मौजूद लड़कों का चेहरा वीडियो में साफ दिख रहा है. उनकी आपस में बातचीत की भाषा से लग रहा है कि मगध व आसपास में ऐसी बोली लोग बोलते हैं. सोशल मीडिया पर दुष्कर्म का वीडियो मामले में 238/18 कांड संख्या से मामला दर्ज कराया गया था. इस मामले में सीआईडी जांच भी की जा रही थी. बिहार के सभी थानों में इस मामले में आरोपितों के फोटो भेजे गये थे. उसके बाद पुलिस जांच शुरू कर दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >