औरंगाबाद शहर : हसपुरा में जेवर दुकान लूटकांड में मामले के मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर राजद का एक शिष्टमंडल अरवल विधायक रवींद्र सिंह, औरंगाबाद जिलाध्यक्ष कौलेश्वर प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को मांग पत्र सौंपा. राजद नेताओं ने घटना की निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की.
राजद नेताओं ने कहा कि घटना काफी निंदनीय है. राजद का एक टीम घटना के बाद जायजा लिया है. इस दौरान जानकारी प्राप्त हुई थी कि मृतक विंदेश्वरी सिंह एवं घायल रवि कुमार गहना खरीदने दुकान में गये थे और उसी समय अज्ञात अपराधियों ने हमला बोल दुकान लूट कर फरार हो गये. घटना के समय मृतक विंदेश्वरी सिंह व सैनिक रवि कुमार वहां से अपराधियों के डर से निकल गये. जब अपराधी लूटकर फरार हुए तो मृतक विंदेश्वरी सिंह दुकान में छूटे हेलमेट लेने गये और उसी दौरान चोर-चोर का हल्ला दोनों की पिटाई शुरू कर दी गई. विंदेश्वरी की मौत हो गई जबकि रवि अभी जिंदगी और मौत से जुझ रहा है. राजद नेताओं ने कहा कि वीडियो फुटेज का गहन समीक्षा कर उसमें संलिप्त लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाये. शिष्टमंडल में राज्य कार्यकारिणी सदस्य ई. सुबोध कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता डा. रमेश यादव, जिला पार्षद शंकर यादवेंदू, मुरारी कुमार शामिल थे.
