जेवरों के साथ स्वर्ण व्यवसायी गायब

गया : शहर के नयी गोदाम, पहसी लेन मुहल्ले का रहनेवाला एक व्यवसायी पिछले चार मई को गया शहर से गायब है. सोने-चांदी का कारोबार करनेवाले करीब 32 वर्षीय व्यवसायी संतोष कुमार के भाई पप्पू कुमार ने इस संबंध में सिविल लाइंस थाने में अपने भाई का अपहरण कर लिये जाने की आशंका जताते हुए […]

गया : शहर के नयी गोदाम, पहसी लेन मुहल्ले का रहनेवाला एक व्यवसायी पिछले चार मई को गया शहर से गायब है. सोने-चांदी का कारोबार करनेवाले करीब 32 वर्षीय व्यवसायी संतोष कुमार के भाई पप्पू कुमार ने इस संबंध में सिविल लाइंस थाने में अपने भाई का अपहरण कर लिये जाने की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.
पप्पू ने बताया है कि संतोष पिछले तीन मई को व्यापार के सिलसिले में कोलकाता गये थे. इसके बाद वह तीन मई की शाम को ही कोलकाता से गया के लिए महारानी बस से चले और चार मई की सुबह साढ़े सात बजे फोन कर बताया कि वह शहर के सिकरिया मोड़ पहुंच चुके हैं. वह बस स्टैंड से ऑटो या रिक्शा से चौक तक पहुंच जायेंगे. उन्होंने अपने भाई को चौक पर ही इंतजार करने को कहा. लेकिन, वह काफी देर तक जब नहीं पहुंचे, तब खोजबीन शुरू कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >