बैंक में पैसे जमा करते समय किसान से "44 हजार की ठगी

मानपुर : बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा- अलीपुर में सोमवार को ननौक के किसान पैसा जमा करने पहुंचे. लेकिन, असामाजिक तत्वाें ने उनके साथ 44000 रुपये का ठगी कर ली. किसान को पैसे जमा करने के लिए पर्ची भरने के दौरान धोखा दिया. प्राप्त जानकारी अनुसार ननौक गांव के रहने वाले किसान रामबली प्रसाद अपने अलीपुर […]

मानपुर : बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा- अलीपुर में सोमवार को ननौक के किसान पैसा जमा करने पहुंचे. लेकिन, असामाजिक तत्वाें ने उनके साथ 44000 रुपये का ठगी कर ली. किसान को पैसे जमा करने के लिए पर्ची भरने के दौरान धोखा दिया. प्राप्त जानकारी अनुसार ननौक गांव के रहने वाले किसान रामबली प्रसाद अपने अलीपुर शाखा के खाता में 49 हजार रुपये जमा करने पहुंचे. रामबली बैंक के अंदर रखे जमा फार्म को लेकर भरने लगे.
मदद के बहाने युवक ने की ठगी
जमा की जाने वाली राशि का ब्यौरा भरने के दौरान एक युवक आया व किसान से कहा कि आइए आपको फार्म भरने में मदद कर देते हैं. फार्म भरने के दौरान सभी राशि के नोटों काे फार्म में बने कॉलम में लिखना होता है आप नोट की संख्या बताएं. इस बात पर किसान ने कहा कि सभी नोट पांच सौ के हैं. तब युवक ने कहा कि उसके पास दो हजार के नोट हैं.
शादी खर्च के लिए रुपये खुदरा कराने आये हैं. आपको हम दो हजार के नोट दें देते हैं. आप पैसे जमा कर दें हमें उसके बदले पांच सौ के नोट बदल दें. नोट भरने के साथ पैसे जमा करने तक के दौरान युवक ने किसान को धोखा दिया व सौ रुपये के नोट पर उपर से दो हजार का नोट रख रबर लगा दिया. किसान जब पैसे जमा करने पहुंचा तो देखा कि उनके पास मात्र पांच हजार ही रुपये हैं. घटना की जानकारी पाकर बुनियादगंज थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह पहुंचे व बैंक परिसर के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच करने में जुटे हैं. पुलिस के अनुसार एक युवक से पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >