बिहार के गया में माओवादियों ने सोलर प्लांट को डायनामाइट लगाकर उड़ाया, देखें…VIDEO

गया : बिहारके गयामें माओवादियों ने बीती रात्रि एक बड़ी घटनाको अंजाम दिया है.माओवादियों ने गयाके आमस स्थित एक सोलर प्लांटको डायनामाइटलगाकर उड़ा दिया. माओवादियों ने केबिन और कंट्रोल रूम को उड़ानेके साथ ही दूसरे केबिन को तोड़ दिया और अन्य समानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक पवार प्लांट के संचालक […]

गया : बिहारके गयामें माओवादियों ने बीती रात्रि एक बड़ी घटनाको अंजाम दिया है.माओवादियों ने गयाके आमस स्थित एक सोलर प्लांटको डायनामाइटलगाकर उड़ा दिया. माओवादियों ने केबिन और कंट्रोल रूम को उड़ानेके साथ ही दूसरे केबिन को तोड़ दिया और अन्य समानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पवार प्लांट के संचालक से लेवी की मांग की गयी थी. लेवी नहीं देने के कारण नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. घटना की सूचना के बाद एसपी नक्सल एसएसबी जवान और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचेअौर छानबीन में जुट गये हैं. इससे पहले 7 अगस्त को भी नक्सलियों ने गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में विस्फोटक लगाकर एक सामुदायिक भवन को उड़ा दिया. मालूम हो कि बिहार का गया जिला नक्सल प्रभावित इलाका है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >