आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 3 सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग

Gaya Ji Love Story: गुरुवार की देर रात प्रेमिका के घर पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. बताया जाता है कि युवक को देर रात एक युवती के घर में प्रवेश करते देख ग्रामीणों ने उसे रोक लिया और मामले की जानकारी गांव के लोगों को दी. इसके बाद मौके पर पंचायत बुलाई गई.

गया जी से अरविंद कुमार सिंह की रिपोर्ट
Gaya Ji Love Story:
बिहार के गया जी में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने पकड़ कर शादी करा दी है. मामला गया जी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गन्नी पिपरा गांव का है. जानकारी अनुसार गुरुवार की देर रात प्रेमिका के घर पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. बताया जाता है कि युवक को देर रात एक युवती के घर में प्रवेश करते देख ग्रामीणों ने उसे रोक लिया और मामले की जानकारी गांव के लोगों को दी. इसके बाद मौके पर पंचायत बुलाई गई.

आधी रात को पंचायत ने लिया फैसला, करा दी शादी

पंचायत में दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद यह जानकारी सामने आई कि युवक और युवती बालिग हैं और एक ही जाति से संबंध रखते हैं. ग्रामीणों ने आपसी सहमति से दोनों का विवाह कराने का निर्णय लिया. इसके बाद युवक के परिजनों को सूचना दी गई और देर रात पंडित और आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की गई. सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों का विवाह संपन्न कराया गया.

तीन सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग

बताया जाता है कि प्रेमी सचिन टनकुप्पा प्रखंड के मोरहर गांव का रहने वाला है, जबकि युवती फतेहपुर थाना क्षेत्र के गन्नी पिपरा गांव की निवासी है. दोनों के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था. विवाह के बाद दोनों खुशी जाहिर करते नजर आए. वहीं, दोनों परिवारों ने भी ग्रामीणों के फैसले पर सहमति जताई.

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर फतेहपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने प्रेमी युगल के विवाह की जानकारी दी. दोनों पक्षों और परिजनों की सहमति मिलने के बाद पुलिस वापस लौट गई.

Also Read: गया जी के एनएच-19 पर भीषण हादसा, एक घंटे तक केबिन में फंसा रहा चालक, अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >