छपरा में महिला सिपाही ने खुद को मारी गोली, घटना के बाद पुलिस प्रशासन के बीच मचा हड़कंप

छपरा में एक महिला सिपाही ने खुद को गोली मार ली है. घटना के बाद पुलिस प्रशासन के बीच हड़कंप हुआ है. यह घटना उस समय घटी जब थाने में शांति समिति बैठक चल रही थी. घटना के वक्त थानेदार बैठक में मौजूद थे.

पटना. सारण जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. छपरा के बनियापुर थाना में तैनात महिला सिपाही ने खुद को गोली मार ली. उसकी हालत गम्भीर बतायी जा रही है. घटना के बाद साथी सिपाहियों ने उसे जख्मी अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. महिला कांस्टेबल का नाम मोनम कुमारी बताया जा रहा है. महिला कांस्टेबल समस्तीपुर की रहने वाली है. इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन के बीच हड़कंप मचा है. महिला कांस्टेबल के कई साथी सदर अस्पताल पहुंचे हुए है. इस घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी जा चुकी है.

गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती

जानकारी के अनुसार, थाने में शांति समिति बैठक चल रही थी. बैठक में थानेदार भी मौजूद थे. इसी दौरान अचानक महिला सिपाही ने खुद को गोली मार ली. गोली सिर को छीलते हुए निकल गयी. इस घटना के बाद थाने में आफरा-तफरी मच गयी. थानेदार अरूण कुमार सिंह ने फुर्ती दिखाते हुए तुरंत लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां पर उसे भर्ती कराया गया. इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी डॉ गौरव मंगला भी सदर अस्पताल पहुंच गये.

Also Read: मधेपुरा में एक शख्स ने काट डाला अपना प्राइवेट पार्ट, पत्नी की इस बात से हो गया था नाराज
मामले की जांच में जुटी पुलिस

एसपी ने कहा कि महिला कांस्टेबल ने ऐसी कदम क्यों उठाई है, इसकी जांच करायी जाएगी. डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है. महिला कांस्टेबल समस्तीपुर की रहने वाली है. महिला कांस्टेबल का नाम मोनम कुमारी बताया जा रहा है. बता दें कि अस्पताल में महिला कांस्टेबल की हालचाल जानने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस साथी पहुंचे हुए है.

(छपरा से हरि प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >