पटना से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Raid In Bihar: बिहार में एक और भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ ईओयू ने एक्शन लिया. सुपरिटेंडिंग इंजीनियर पवन कुमार के ठिकानों पर टीम ने दबिश दी. ईओयू की टीम आय से अधिक संपत्ति के मामले में 6 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी के लिए पहुंची. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पटना से दिल्ली तक हो रही है.
ईओयू थाने में मामला दर्ज
पूरे मामले के बारे में बताया जा रहा है कि सुपरिटेंडिंग इंजीनियर पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला ईओयू थाने में दर्ज किया गया था. इसके बाद कोर्ट से परमिशन मिलने के बाद 6 अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षक के पदाधिकारियों के नेतृत्व में तलाशी की कार्रवाई की जा रही है.
इतने करोड़ की संपत्ति अर्जित करने का आरोप
जानकारी के मुताबिक, पवन कुमार पर 3 करोड़ 89 लाख से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. यह संपत्ति उनके वास्तविक संपत्ति से 103.94 प्रतिशत अधिक है. प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने पर 6 ठिकानों पर रेड चल रही है. इसमें पटना में पटना के श्री कृष्णापुरी के यमुना अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर B-, पटना के कार्यालय और भागलपुर आनंदगढ़ कॉलोनी तिलकामांझी स्थित मकान में छापेमारी चल रही है.
दिल्ली में यहां हो रही छापेमारी
यह कार्रवाई पटना के अलावा दिल्ली में भी चल रही है. दिल्ली में नोएडा सेक्टर 75 स्थित फ्लैट, एक आवासीय ठिकाना और नई दिल्ली द्वारका सेक्टर 10 स्थित फ्लैट पर रेड चल रही है. पुलिस की ओर से बताया गया है कि कार्रवाई खत्म होने के बाद ही मामले में पूरी जानकारी दी जाएगी. ऐसे में देखना होगा छापेमारी के दौरान क्या कुछ बरामद होते हैं.
Also Read: लद्दाख घूमने के लिए जानिए कैसे कर सकेंगे आवेदन और कब मिलेगा पैसा, बिहार सरकार देगी 20000 रुपये
