जदयू नेता राधाचरण सेठ पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, जब्त हुईं 26.19 करोड़ की संपत्तियां

ईडी ने मेसर्स ब्रॉडसन कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राधा चरण साह द्वारा अर्जित 26.19 करोड़ रुपये की दो अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है. आय से अधिक संपत्ति मामले में जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह को ईडी ने पिछले साल 13 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया था.

पटना. जदयू नेता राधाचरण सेठ की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है. 77 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने के मामले में गिरफ्तार जेडीयू के एमएलसी राधाचरण सेठ पर मंगलवार को ईडी ने राधाचरण सेठ पर बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने मेसर्स ब्रॉडसन कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राधा चरण साह द्वारा अर्जित 26.19 करोड़ रुपये की दो अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है. आय से अधिक संपत्ति मामले में जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह को ईडी ने पिछले साल 13 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया था.

फार्म हाउस से हुई थी गिरफ्तारी

जदयू के विधान परिषद की गिरफ्तारी आरा के उनके फार्म हाउस से हुई थी, जहां ईडी ने उनसे कई घंटो तक पूछताछ भी की थी. इसके दो दिन बाद ईडी ने उनके बेटे कन्हैया प्रसाद को गिरफ्तार किया है. ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था. पूछताछ के बाद कन्हैया को अरेस्ट किया था. राधाचरण साह पर बालू के अवैध कारोबार और टैक्स चोरी से लेकर गलत तरीके से संपत्ति अर्जित करने के कई आरोप हैं. इसको लेकर केंद्रीय ऐंजियों ने कई बार जदयू एमएलसी के ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है. छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज भी जांच टीम के हाथ लगे थे. फिलहाल राधाचरण सेठ और उनका बेटा बेउर जेल में बंद हैं.

Also Read: बालू कारोबार से जुड़े बड़े कारोबारी पूरण सिंह को ईडी ने किया पटना में गिरफ्तार, जदयू नेता राधाचरण के हैं करीबी

और संपत्तियों के जब्त होने की आशंका

राधाचरण पर लगे आरोपों की जांच के बाद अब ईडी ने एक और बड़ा एक्शन लिया है. ईडी ने जेडीयू एमएलसी राधाचरण सेठ और आरजेडी नेता सुभाष यादव के स्वामित्व वाली कंपनी मेसर्स ब्रॉडसन कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राधा चरण साह द्वारा अवैध तरीके से अर्जित 26.19 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है. हालांकि ईडी का दावा है कि राधाचरण सेठ ने करीब 161 करोड़ का टैक्स चुराया है. इस मामले में अभी और संपत्ति जब्त होने की आशंका जतायी जा रही है. बिहार के आरा में राधाचरण के कई स्कूल और संस्थान चल रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >