VIDEO: छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरा दिव्यांग युवक, बोला- ‘नौकरी चाहिए, 10 लाख का वादा कर एक लाख की नौकरी दी’

छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरा दिव्यांग युवक

बिहार में छात्र आंदोलन को एक दिव्यांग युवक का साथ मिला है. सुशील कुमार ने सरकार के रोजगार वादों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा.

Bihar Student Protest : बिहार में नौकरी और भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच बुधवार को एक दिव्यांग युवक भी छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतर आया. पुनपुन निवासी सुशील कुमार ने सरकार पर युवाओं को रोजगार के नाम पर सिर्फ आश्वासन देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों की मांगें पूरी नहीं होंगी, वह आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे.

‘घर में भाई नौकरी की तैयारी कर रहा, अब तक कुछ नहीं मिला’

सुशील कुमार ने कहा कि उनके घर का एक सदस्य भी नौकरी की तैयारी कर रहा है, लेकिन अब तक उसे रोजगार नहीं मिला है. उन्होंने सरकार की रोजगार नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पढ़े-लिखे युवा नौकरी के इंतजार में परेशान हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार चाहिए, सिर्फ घोषणाएं नहीं.

‘10 लाख नौकरी का वादा, एक लाख की नौकरी दी’

आंदोलन के दौरान सुशील कुमार ने सरकार के रोजगार संबंधी वादों पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा, “नौकरी चाहिए, 10 लाख कहकर एक लाख की नौकरी दी है.” उन्होंने आरोप लगाया कि पढ़े-लिखे युवा रोजगार नहीं मिलने के कारण परेशान हैं और उन्हें अपने भविष्य को लेकर चिंता सता रही है.

‘जब तक मांग पूरी नहीं होगी, सड़क से नहीं हटेंगे’

सुशील कुमार ने कहा कि छात्रों पर कार्रवाई और आंदोलन को दबाने के प्रयासों से वह नाराज हैं. उन्होंने कहा कि वह छात्रों के समर्थन में सड़क पर आए हैं और मांगें पूरी होने तक पीछे नहीं हटेंगे. उनका कहना था कि जरूरत पड़ी तो वह कई दिनों तक सड़क पर रहेंगे.

छात्रों पर कार्रवाई को लेकर जताया आक्रोश

छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है. इसी को लेकर सुशील कुमार ने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि छात्रों की बात सुनने के बजाय उन पर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों पर बातचीत कर समाधान निकालने की अपील की.

रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेर रहे छात्र

बिहार में शिक्षक भर्ती, बीपीएससी, बीएसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग है कि सरकार भर्ती प्रक्रिया में सुधार करे, पर्याप्त सीटें बढ़ाए और परीक्षा से जुड़े नियमों को स्पष्ट करे. आंदोलन के दौरान छात्रों ने सरकार के सामने अपनी मांगें रखने के लिए वार्ता की भी मांग की है.

‘मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा’

सुशील कुमार ने स्पष्ट कहा कि छात्रों की मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि रोजगार की उम्मीद लगाए बैठे युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए. उन्होंने दोहराया कि जब तक छात्रों की मांगें पूरी नहीं होतीं, वे आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे.

Also Read : VIDEO: पटना में छात्रों का हल्लाबोल: बैरिकेडिंग तोड़ डाकबंगला पहुंचे प्रदर्शनकारी, CRPF तैनात; बोले- ‘30 की उम्र होने वाली, कब तक तैयारी करें?’



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >