दरभंगा: हरियाणा में सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

हरियाणा के फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना में दरभंगा के विश्वनाथ पासवान (30) की दर्दनाक मौत हो गई. गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों में गहरा शोक छा गया. वे अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए.

दरभंगा: सिंहवाड़ा प्रखंड के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनौली पंचायत के फुलथुआ गांव निवासी विश्वनाथ पासवान (30) की हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. हादसा सोमवार की रात हुआ. मंगलवार देर रात एंबुलेंस से शव गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी.

अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों ग्रामीण मृतक के घर पहुंच गये. परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया.

हरियाणा में होटल में काम करता था विश्वनाथ

मृतक के भाई अमरनाथ कुमार ने बताया कि विश्वनाथ बचपन से ही हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र स्थित लालबत्ती चौक के पास एक होटल में काम करता था.

अमरनाथ के अनुसार, 31 अगस्त की रात बल्लभगढ़ थाना की पुलिस ने फोन कर विश्वनाथ की सड़क दुर्घटना में मौत होने की सूचना दी. हरियाणा में रह रहे छोटे भाई की मौजूदगी में स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार देर रात एंबुलेंस से शव गांव लाया गया.

मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

शव गांव पहुंचते ही मृतक की मां लालो देवी और पत्नी उमा कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. दोनों बार-बार बेसुध हो रही थीं. विश्वनाथ शादीशुदा था और अपने पीछे माता-पिता, पत्नी तथा दो छोटे बच्चों को छोड़ गया.

मृतक पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था. उसकी पांच वर्षीय बेटी मधु कुमारी और दो वर्षीय पुत्र तुलसी कुमार के सिर से पिता का साया उठ गया.

शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे ग्रामीण

घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया. मौके पर जिला परिषद सदस्य दिलीप यादव, शिक्षक सुजीत कुमार, भजन सहनी, आशीष कुमार, सुनील कुमार, अमरेंद्र यादव, कैलाश महतो, रामचंद्र महतो, सरपंच रमेश सहनी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें

दरभंगा: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, ट्रैफिक चालान पर 50% तक छूट; ओवरलोडिंग में राहत नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajay yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >