कोशी नदी में डूबकर युवक लापता, एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी

किरतपुर प्रखंड में कोशी नदी में डूबने से 26 वर्षीय युवक नरेश सदा लापता हो गए हैं. एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीण पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं.

Darbhanga News: किरतपुर प्रखंड क्षेत्र में रविवार देर शाम कोशी नदी में डूबने से 26 वर्षीय युवक लापता हो गया. घटना के बाद से एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी है. युवक की पहचान झगरूआ-तरवाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित सिरनिया गांव निवासी पवन सदा के 26 वर्षीय पुत्र नरेश सदा के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

Ghanshyampur News: राशन लेकर लौटते समय हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार नरेश सदा रविवार को राशन खरीदने किरतपुर हाट गए थे. देर शाम घर लौटने के दौरान वह शौच के लिए कोशी नदी किनारे रुके. इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए. देखते ही देखते तेज बहाव में वह लापता हो गए.

एनडीआरएफ और गोताखोर चला रहे सर्च अभियान

घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी राकेश कुमार ने जमालपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और किरतपुर अंचलाधिकारी प्रशांत कुमार को जानकारी दी. प्रभारी सीओ ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन विभाग को सूचना देने के बाद सोमवार सुबह एनडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा गया. स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

तेज बहाव से रेस्क्यू में आ रही परेशानी

जमालपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि कोशी नदी में जलस्तर अधिक होने और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू अभियान में कठिनाई आ रही है. फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिला है और तलाश अभियान जारी है.

ग्रामीणों ने पुल निर्माण की मांग उठाई

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है. समाजसेवी राकेश कुमार ने कहा कि कोशी नदी पर पुल नहीं होने और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था के अभाव में हर वर्ष लोगों की जान जा रही है. उन्होंने सरकार से पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की. घटना के बाद नरेश सदा के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >