दरभंगा: POCSO मामले में गिरफ्तार किशोर महिला थाना से फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

दरभंगा में महिला थाना से एक बड़ी चूक सामने आई है, जहां POCSO एक्ट के मामले में निरुद्ध एक विधि-विरुद्ध किशोर पुलिस की निगरानी से फरार हो गया है. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और किशोर की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं.

दरभंगा: महिला थाना से पोक्सो एक्ट के मामले में निरुद्ध एक विधि-विरुद्ध किशोर के फरार होने का मामला सामने आया है. किशोर घनश्यामपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है. उसके फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. महिला थाना की पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

घनश्यामपुर पुलिस की मदद से बरामद हुआ था किशोर

जानकारी के अनुसार, पोक्सो एक्ट से जुड़े मामले में घनश्यामपुर थाना की पुलिस की मदद से महिला थाना की पुलिस ने किशोर को बरामद कर अपने संरक्षण में लिया था.

नाबालिग होने के कारण उसे सामान्य आरोपितों की तरह थाना हाजत में नहीं रखा गया था. किशोर न्याय से जुड़े प्रावधानों के तहत उसे सुरक्षित तरीके से रखा गया था. इसी दौरान वह पुलिस की निगरानी से निकलकर फरार हो गया.

फरार होने की सूचना मिलते ही शुरू हुई तलाश

किशोर के फरार होने की जानकारी मिलते ही महिला थाना में अफरातफरी की स्थिति बन गयी. पुलिस पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी गयी. इसके बाद किशोर की तलाश शुरू कर दी गयी.

इस संबंध में घनश्यामपुर थाना की पुलिस से भी संपर्क किया गया है. पुलिस किशोर के घर के अलावा उसके संभावित ठिकानों और परिचितों के यहां भी जानकारी जुटा रही है.

निगरानी व्यवस्था को लेकर उठे सवाल

पुलिस सूत्रों के अनुसार, किशोर को उसकी उम्र को ध्यान में रखते हुए हाजत में रखने के बजाय सुरक्षित व्यवस्था में रखा गया था. इसी दौरान वह मौका पाकर वहां से निकल गया.

घटना के बाद महिला थाना की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि किशोर किन परिस्थितियों में निगरानी से बाहर निकलने में सफल हुआ.

सुरक्षित बरामदगी पुलिस की प्राथमिकता

फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता फरार विधि-विरुद्ध किशोर को सुरक्षित बरामद करना है. पुलिस टीम संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है.

अधिकारियों के अनुसार, किशोर की बरामदगी के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी.

यह भी पढ़ें

दरभंगा: फरीदाबाद में सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar raushan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >