Darbhanga News: दरभंगा. सड़क हादसे में जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी. सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. महिला की पहचान मधुबनी जिला केे नरहैया थाना क्षेत्र निवासी आनंदी देवी के रुप में हुई है. मृतक के पुत्र प्रदीप कुमार ने बताया कि रविवार की सुअह जरौली ढाला के निकट आनंदी देवी ट्रक की ठोकर से गंभीर रुप से जख्मी हो गयी थी. वह सुबह में टहलने के लिए निकली थी. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें निर्मली अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया. यहां उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. पोस्टमार्टम परिसर में परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
