Darbhanga News: घर में घुसकर महिला को पीटा, पति के गर्दन में झोंप दिया छुरा

Darbhanga News:आनन-फानन में परिजनों ने जख्मी पंकज महतो को दिल्ली मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

Darbhanga News: केवटी. बरही निवासी पंकज महतो की पत्नी रेखा देवी ने गांव के ही रंजीत सहनी पर घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने तथा पति पर जानलेवा हमला कर गर्दन पर छुरा मारने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. कहा है कि 11 अक्तूबर की देर रात रंजीत सहनी अपने माता-पिता के साथ मारपीट कर रहा था, इसी दौरान उसकी मां मंतोरिया देवी व पिता बुलकी सहनी मेरे घर में छिप गये. रंजीत सहनी माता-पिता को खोजते हुए मेरे घर पहुंच गया और मेरे साथ गाली-गलौज, मारपीट, दुर्व्यवहार करने लगा. शोर मचाने पर पति पंकज महतो बचाने पहुंचे तो रंजीत ने छुरा से उनपर भी जानलेवा हमला कर दिया. छुरा गर्दन पर लगने के बाद पति गिर गये. स्थानीय पुलिस को सूचना दी गयी. आनन-फानन में परिजनों ने जख्मी पंकज महतो को दिल्ली मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. इस बावत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सदन राम ने बताया कि रेखा देवी का आवेदन मिला है. जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >