Darbhanga News: 14 सितंबर को पेंशन रैली में भाग लेने पटना चले-नंदन

Darbhanga News:बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट की बैठक रविवार को हुई.

Darbhanga News: दरभंगा. बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट की बैठक रविवार को हुई. अध्यक्षता कार्तिक कुमार सिंह एवं संचालन मो शाहनवाज आलम ने किया. नंदन कुमार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन लागू हो, इसके लिए पटना में 14 सितंबर को प्रस्तावित पेंशन रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक शिक्षकों को भाग लेना चाहिये. उपाध्यक्ष कार्तिक कुमार सिंह ने कहा कि विशिष्ट शिक्षकों को सरकार धोखा दे रहीं है. बार बार सेवा निरंतरता का आश्वासन देकर विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. सचिव मो. शाहनवाज आलम ने संगठन को चुस्त और दुरुस्त करने के उद्देश्य से सभी प्रखंडों में सदस्यता अभियान चलाने को कहा. बैठक में अध्यक्ष श्रीनारायण यादव, संयुक्त सचिव भोला प्रसाद, अश्विनी कुमार, राम कुमार पल्लव, फतह आलम, श्याम कुमार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >