Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान सुरक्षित सीट से हम पेश करेगी अपनी दावेदारी: सुमन

Darbhanga News:सतीघाट हाइस्कूल के हॉस्टल प्रांगण में शनिवार को हम पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन जिलाध्यक्ष मनोज सदा की अध्यक्षता में हुआ.

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान. सतीघाट हाइस्कूल के हॉस्टल प्रांगण में शनिवार को हम पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन जिलाध्यक्ष मनोज सदा की अध्यक्षता में हुआ. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कहा कि कुशेश्वरस्थान विधानसभा में पार्टी का मजबूत जनाधार है. इसे लेकर एनडीए में इस विधानसभा सीट पर हम सेक्यूलर का अधिकार बनता है. इस सीट के लिए गठबंधन के घटक दलों की बैठक में पूरी कोशिश पार्टी के लिए सीट अपने पक्ष में करने की रहेगी. उन्होंने कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत व धारदार बनाने की अपील की. वहीं प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक डॉ अनिल कुमार, श्रमिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके दत्ता, जिलाध्यक्ष मनोज सदा व सचिव राजकुमारी देवी सहित नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया. सम्मेलन के समापन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन ने बाबा कुशेश्वनाथ की पूजा-अर्चना की. मौक पर प्रखंड अध्यक्ष रामजपो सदा, प्रमोद सदा, विधानसभा प्रभारी विक्रम सहनी, उमेश मांझी, समतोला देवी, ललित ठाकुर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >