बिजली मीटर खराब होने से जफरा गांव में दो दिनों से ठप नल-जल योजना

दरभंगा के जफरा गांव में मुख्यमंत्री ग्रामीण नल-जल योजना बिजली मीटर खराब होने से ठप पड़ी है. भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है. चापाकल भी सूखने से समस्या और बढ़ गई है.

Darbhanga News: सदर प्रखंड की सोनकी पंचायत अंतर्गत जफरा गांव के वार्ड संख्या-03 में मुख्यमंत्री ग्रामीण नल-जल योजना का बिजली मीटर खराब होने से पिछले दो दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह बंद है. इससे वार्ड के सैकड़ों ग्रामीणों को भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: दरभंगा में सहयोग पोर्टल पर लंबित आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन का डीएम ने दिया निर्देश

चापाकल भी सूखे, बढ़ी परेशानी

ग्रामीणों के अनुसार, गांव के अधिकांश चापाकल पहले से ही सूख चुके हैं. ऐसे में नल-जल योजना बंद होने से लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है.

बीडीओ को सौंपा आवेदन

वार्ड सदस्य प्रतिनिधि नीतीश कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को आवेदन देकर बताया कि नल-जल योजना परिसर में लगा बिजली मीटर खराब हो गया है. इसके कारण पानी टंकी का मोटर संचालित नहीं हो पा रहा है और पूरे वार्ड में जलापूर्ति बाधित है.

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है. यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है.

विभागों से समन्वय कर कार्रवाई की मांग

आवेदन में बीडीओ से आपदा जैसी स्थिति को देखते हुए विद्युत विभाग के सहायक एवं कार्यपालक अभियंता तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर बिजली मीटर की खराबी तत्काल दूर कराने की मांग की गई है.

साथ ही मुख्यमंत्री ग्रामीण नल-जल योजना को शीघ्र चालू कराने का आग्रह किया गया है, ताकि लोगों को पेयजल संकट से राहत मिल सके.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashok kumar jha

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >