विहिप नगर इकाई की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, पौधारोपण भी किया गया

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) दरभंगा की नगर इकाई की बैठक नरगौना पैलेस में आयोजित हुई. इस बैठक में संगठन के विस्तार और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई. पौधारोपण कर एक विशेष संदेश भी दिया गया.

Darbhanga News: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की नगर इकाई की बैठक सोमवार को नरगौना पैलेस स्थित राम मंदिर में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता नगर मंत्री धर्म कुमार ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री रिंकू ने किया.

संगठन विस्तार की बनाई रणनीति

बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री रिंकू ने कहा कि नगर स्तर पर संगठन के विस्तार को लेकर व्यापक अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में दरभंगा नगर अध्यक्ष का पद रिक्त है. ऐसे में जो भी स्वयं को नगर अध्यक्ष बताकर कार्य कर रहे हैं, वे संगठन की ओर से अधिकृत नहीं हैं.

उन्होंने कहा कि धर्म कुमार के नेतृत्व में नगर इकाई को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा.

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बैठक के दौरान परिषद के सह प्रांत सेवा प्रमुख एवं दरभंगा विभाग के पालक अभय मिश्र की मौजूदगी में पौधारोपण भी किया गया. इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला कार्यवाह तरुण झा द्वारा लगाए गए पौधे का नाम 'अनुशासन' रखा गया.

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में विभाग सह संयोजिका श्वेता मिश्र, विभाग सह संयोजक अविनाश, जिला सह संयोजक गौतम कुमार, सोनू कुमार, तुषार कुमार, अभिषेक कुमार, प्रशांत कुमार, नितिन कुमार, कुणाल कुमार, पंकज कुमार, बजरंगी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >