Darbhanga News: गलाघोंटू व लंगड़ा रोग से बचाव के लिए पशुओं को दिया गया टीका

Darbhanga News:गलाघोंटू तथा लंगड़ा रोग से बचाव के लिए दरभंगा गौशाला मिर्ज़ापुर में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा निशुल्क टीकाकरण एवं दवा वितरण किया गया.

Darbhanga News: दरभंगा. गलाघोंटू तथा लंगड़ा रोग से बचाव के लिए दरभंगा गौशाला मिर्ज़ापुर में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा निशुल्क टीकाकरण एवं दवा वितरण किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए गौशाला के प्रबंधक जीतेंद्र कुमार ने सभी से गायों की रक्षा की अपील की. मौके पर निशुल्क कृमिनाशक दवाओं का भी वितरण किया गया. जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ इंतेखाब अख्तर ने बताया कि एचबीएसक्यू पशुओ के लिए एक ख़तरनाक जानलेवा बीमारी होती है. इसके बचाव के टीके पशुओं को टीका लगाना आवश्यक है. कहा कि भेड़ एवं बकरियों के लिए भी विभाग के द्वारा निशुल्क कृमिनाशक दवा दी जा रही है. मौके पर पशु चिकित्सक व टीकाकर्मी सतीश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >