Darbhanga News: बाढ़ के पानी में डूब रहे भतीजे को बचाने में चाचा ने दे दी अपनी जान

Darbhanga News:मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत बेनीबाद थाना क्षेत्र के नौबतपुर शिवदहा गांव में गुरुवार को भतीजा के बचाने के दौरान चाचा की डूबकर मौत हो गयी.

Darbhanga News: सिंहवाड़ा. मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत बेनीबाद थाना क्षेत्र के नौबतपुर शिवदहा गांव में गुरुवार को भतीजा के बचाने के दौरान चाचा की डूबकर मौत हो गयी. वहीं भतीजा पवन दास के 14 वर्षीय पुत्र केशव कुमार का इलाज सिंहवाड़ा सीएचसी में चल रहा है. यह खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी. लोगों ने 20 वर्षीय चारा नीतीश कुमार व भतीजा केशव को सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया, जहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ प्रेमचंद प्रसाद ने चाचा को मृत घोषित कर दिया. वहीं भतीजा का इलाज शुरू किया गया. सूचना पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने इसकी जानकारी बेनीबाद थाना को दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. परिजनों ने बताया कि गांव में चारों ओर बाढ़ का पानी फैला हुआ है. किशोर दरवाजा से निकलकर सड़क पर गया ही था कि बगल से चल रही पानी की तेज धार में बह गया. भतीजा को डूबते देख चाचा पानी में कूद पड़े. उसे पकड़ लिया और किनारे की ओर धक्का दे दिया. धक्का लगते ही भतीजा तो किनारे आ गया परंतु चाचा पानी की तेज धारा में बह गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >