Darbhanga News: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) ने चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) में नामांकन के लिए दूसरी चयन सूची जारी कर दी है. विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित सूची के आधार पर संबंधित कॉलेजों में 24 जुलाई तक नामांकन लिया जाएगा.
समर्थ पोर्टल से डाउनलोड करें चयन-पत्र
विश्वविद्यालय ने अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि चयनित छात्र-छात्राओं का नामांकन केवल आवंटित विषय में ही लिया जाए. चयनित अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल पर अपनी यूजर आईडी (ई-मेल) और पासवर्ड से लॉगिन कर चयन-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.
25 जुलाई तक पोर्टल पर अपडेट करना अनिवार्य
विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को निर्देश दिया है कि नामांकित छात्रों का विवरण 25 जुलाई की दोपहर दो बजे तक समर्थ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करें. निर्धारित समय तक विवरण अपडेट नहीं होने पर संबंधित छात्र को अनुपस्थित माना जाएगा और इसके बाद किसी भी प्रकार का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा.
रिक्त सीटों पर बाद में होगी अगली प्रक्रिया
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि दूसरी चयन सूची के आधार पर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिक्त सीटों पर आगे की नामांकन प्रक्रिया अलग से संचालित की जाएगी.
