Darbhanga News: विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने और संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए 19 जुलाई को बिरौल प्रखंड क्षेत्र के कई इलाकों में पावर शटडाउन रहेगा. इस दौरान 33 केवी बिरौल और पटनिया फीडर पर पेड़ों की टहनियों की छंटाई का कार्य किया जाएगा.
सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बाधित रहेगी बिजली
बिजली विभाग के एसडीओ प्रभाष चन्द्र ने बताया कि छंटाई का कार्य सुबह 7 बजे से 11 बजे तक चलेगा. इस दौरान बिरौल, नारी, पटनिया और इटवा शिवनगर पावर हाउस से जुड़े सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी.
उपभोक्ताओं से पहले ही तैयारी करने की अपील
एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें. उन्होंने पानी की मोटर, इन्वर्टर और अन्य जरूरी उपकरणों की अग्रिम व्यवस्था करने की सलाह दी, ताकि बिजली बंद रहने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो.
उन्होंने कहा कि पेड़ों की टहनियों की छंटाई का कार्य पूरा होते ही सभी प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.
