Darbhanga News: मुंडन संस्कार में बिजली का काम कर रहे दो युवकों ने बच्चे के गले से उड़ा लिया जेवर

Darbhanga News:अबोध बच्चा के गले से सोने के गहने चुराने वालों को लोगों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया.

Darbhanga News: मनीगाछी. अबोध बच्चा के गले से सोने के गहने चुराने वालों को लोगों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि बाजितपुर थाना क्षेत्र के माउबेहट गांव में गत 18 अप्रैल को मुंडन कार्यक्रम चल रहा था, इसी दौरान एक अबोध बच्चा के गले से सोने के गहने चुराने वाले दो युवकों को स्थानीय लोगों ने दबोच पुलिस के हवाले कर दिया. बाजितपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि माउबेहट निवासी सीताराम मुखिया के पोते के मुंडन कार्यक्रम में बिजली का काम करने वाले चंदन कुमार झा व विक्रम कुमार झा उर्फ मन्ना ने अबोध बच्चा के गले में लटके सोने का गहना चुरा लिया. बच्चा का गला खाली देख उसकी दादी ने इस बाबत पूछा तो उसने इशारे से इन दोनों की पहचान कर दी. परिवार के लोगों ने उनदोनों को कब्जे में लेकर गहना वापस करने का दबाव बनाया. इसी बीच लोगों द्वारा मिली जानकारी पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने गहना बरामद करते हुए उन दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया. उन्होंने बताया कि मामले में कांड दर्ज कर दोनों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >