Darbhanga News: नयी दिल्ली के लिए दरभंगा से आज व कल चलेगी दो-दो स्पेशल ट्रेन

Darbhanga News:छठ एवं विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे नयी दिल्ली के लिए 13 एवं 14 नवंबर को दो-दो स्पेशल ट्रेन चला रहा है.

Darbhanga News: दरभंगा. लोक आस्था का महापर्व छठ एवं विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे नयी दिल्ली के लिए 13 एवं 14 नवंबर को दो-दो स्पेशल ट्रेन चला रहा है. इसमें 13 एवं 14 नवंबर को 02569 दरभंगा से सुबह 6.30 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी, जो भाया समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, सिवान, गोरखपुर, ऐशबाग तथा कानपुर सेंट्रल के रास्ते नई दिल्ली जायेगी. इसमें थ्री-इ, थ्री-ए के अतिरिक्त स्लीपर क्लास की बोगियां रहेंगी. 04449 स्पेशल ट्रेन शाम 6.15 बजे दरभंगा से खुलेगी. यह ट्रेन भाया समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सिवान, गोरखपुर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल के रास्ते नई दिल्ली जायेगी. इस ट्रेन में स्लीपर तथा सामान्य श्रेणी की बोगियां रहेंगी. वहीं 14 नवंबर को जयनगर से 04059 नंबर से सुबह 10 बजे स्पेशल ट्रेन प्रस्थान करेगी, जो मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा, पटना, प्रयागरात होते हुए यात्रियों को आनंद बिहार टर्मिनल पहुंचायेगी. इस ट्रेन में प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी, तृतीय श्रेणी, स्लीपर के साथ सामान्य श्रेणी के कोच भी रहेंगे. 14 नवंबर को 05579 नंबर से स्पेशल ट्रेन पूर्णिया कोर्ट से शाम 4.30 बजे खुलेगी, जो दरभंगा बाइपास लाइन होते हुए शीशो में रूकेगी और जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, सिकटा, नरकटियागंज, बगहा, गोरखपुर, बरेली के रास्ते आनंद बिहार जायेगी. इसमें केवल थ्री एसी की बोगियां रहेंगी. 13 नवंबर को रक्सौल से 07006 नंबर से अहले सुबह 3.15 बजे खुलने वाली स्पेशल ट्रेन भाया दरभंगा यात्रियों को चर्लपल्ली लेकर जायेगी. इसमें टू-ए, थ्री-ए के अतिरिक्त स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी की बोगियां रहेंगी. यह जानकारी समस्तीपुर रेल मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी ने सार्वजनिक की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >