बिजली के तार की चपेट में आने से दो नाविकों की मौत

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में दो अलग-अलग स्थान पर बिजली के ट्रांसमिशन लाइन की चपेट में आने से दो नाविकों की मौत हो गयी.

दरभंगा : कुशेश्वरस्थान में दो अलग-अलग स्थान पर बिजली के ट्रांसमिशन लाइन की चपेट में आने से दो नाविकों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार विषहरिया पंचायत के खेसराहा घाट निवासी सोनेलाल मुखिया के 18 वर्षीय पुत्र रवींद्र कुमार लठिधारा गांव के कारगिल चौक पर नाव चलाकर जा रहा था. इसी बीच 1.32 लाख ट्रांसमिशन लाइन की चपेट में लग्गा आ गया. वहीं विषहरिया पंचायत के ही मोहिम खूर्द गांव में अमीन साहु का पुत्र प्रमोद साहु नाव से विषहरिया से वापस आ रहा था, रास्ते में लग्गा ट्रांसमिशन लाइन के संपर्क में आ गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >