Darbhanga News: शिकायत के आलोक में हटाए गए हनुमाननगर व बहेड़ी बीआरसी के दो लेखा सहायक

Darbhanga News: दोनों को बिहार शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक के आदेश के आलोक में दूसरे प्रखंड में स्थानांतरित किया गया है.

Darbhanga News: दरभंगा. प्रखंड संसाधन केंद्र बहेड़ी के लेखा सहायक सह डाटा इंट्री ऑपरेटर जय कुमार चौधरी व प्रखंड संसाधन केंद्र हनुमाननगर के लेखा सहायक सह डाटा इंट्री ऑपरेटर राहुल कुमार के विरुद्ध शिकायत के आलोक में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है. दोनों को बिहार शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक के आदेश के आलोक में दूसरे प्रखंड में स्थानांतरित किया गया है. जय कुमार चौधरी को प्रखंड संसाधन केंद्र तारडीह व राहुल कुमार को प्रखंड संसाधन केंद्र बेनीपुर तबादला कर दिया गया है. वहीं तारडीह के डाटा एंट्री ऑपरेटर को हनुमाननगर व कुशेश्वरस्थान के डाटा एंट्री ऑपरेटर को हनुमाननगर स्थानांतरित किया गया है. इधर, कस्तूरबा बालिका विद्यालय कुशेश्वरस्थान के लेखा सहायक को अपने कार्य के अतिरिक्त प्रखंड संसाधन केंद्र कुशेश्वरस्थान के लेखा सहायक का भी प्रभार दिया गया है. इस आशय का संयुक्त आदेश डीइओ केएन सदा तथा प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ मो. जमाल मुस्तफा ने जारी किया है. उन्होंने संबंधित लेखा सहायकों को पत्र प्राप्ति के साथ ही प्रभार का आदान-प्रदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >