Darbhanga News: सावन की तीसरी सोमवारी आज, बाबा कुशेश्वर के जयकारे से गूंज उठी शिवनगरी

Darbhanga News:सावन की तीसरी सोमवार को लेकर शिवनगरी कुशेश्वरनाथ धाम में रविवार की सुबह से ही कांवरियों व शिवभक्तों का जत्था पहुंचने लगा.

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी. सावन की तीसरी सोमवार को लेकर शिवनगरी कुशेश्वरनाथ धाम में रविवार की सुबह से ही कांवड़ियों व शिवभक्तों का जत्था पहुंचने लगा. सोमवारी से एक दिन पूर्व ही काफी संख्या में भक्तों के आने व बाजार में वाहनों के प्रवेश के कारण जाम की स्थिति बनी रही. शिवभक्त जाम में बिलबिलाते रहे. वहीं प्रशासन जाम छुड़ाने को मशक्कत करते दिखे. इधर सोमवारी पर संभावित भीड़ के मद्देनजर न्यास समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ शशांक राज ने नगर पंचायत के पदाधिकारी को शिवनगरी की सफाई करने का निर्देश दिया है. पुलिस प्रशासन व न्यास समिति अपने-अपने स्तर से इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली है. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बलों व न्यास समिति ने पुख्ता व्यवस्था कर ली है, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कठिनाई नही हो. भीड़ के मद्देनजर सभी प्रकार के भारी वाहनों को सतीघाट में ही बेरिकेडिंग कर रोकने का निर्देश दिया गया है. वहीं पाड़ों दर्शनीय में टेंपो व छोटी चार चक्का वाहन को रोका जायेगा. श्रद्धालुओं को वहां से पैदल चलकर मंदिर पहुंचना होगा. बाइक सवार को भी पाड़ो से आगे बढ़ने पर प्रतिबंध रहेगा. इन सभी स्थानों पर बैरियर लगाकर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात किये जायेंगे. इधर सुरक्षा को लेकर मंदिर के गर्भगृह, मंदिर परिसर, चंद्रकूप, शिवगंगा समेत शिवनगरी में महिला-पुरुष पुलिस बल तैनात किये जायेंगे. जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे से भीड़ की निगरानी की जायेगी. सीसीटीवी कैमरे के स्क्रीन पर हर गतिविधि को नजर रखने के लिए पुलिस पदाधिकारी को बैठाया जायेगा. वही गजेन्द्र नारायण सिंह धर्मशाला में बनाये गये घुमावदार बेरिकेडिंग से होकर महिला-पुरुष श्रद्धालुओं को अलग-अलग कतार में लगकर मंदिर परिसर में प्रवेश कराने की व्यवस्था की गयी है. जलाभिषेक करने के बाद श्रद्धालुओं को गर्भगृह के दक्षिणी व मंदिर परिसर के पश्चिमी द्वार से बाहर निकालने की व्यवस्था की गयी है. इधर तीसरी सोमवारी को लेकर मंदिर, परिसर सहित शिवगंगा, धर्मशाला की साफ-सफाई का काम पूरा कर लिया गया है. रंग-बिरंगे फूल एवं बिजली झालरों से सभी मंदिर व मुख्य द्वार को सजाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >