बिठौली गांव में आग लगने से तीन घर राख

रामपुरा पंचायत स्थित वार्ड दस बिठौली गांव में बुधवार की दोपहर आग लगने से तीन महादलित परिवार का घर जलकर राख हो गया.

सिंहवाड़ा. रामपुरा पंचायत स्थित वार्ड दस बिठौली गांव में बुधवार की दोपहर आग लगने से तीन महादलित परिवार का घर जलकर राख हो गया. इस अग्निकांड में सुशील पासवान, लक्ष्मण पासवान व अनिल पासवान के बांस-बल्ले से निर्मित घर समेत सभी सामान जलकर राख हो गये. लगभग पांच लाख की क्षति का अनुमान है. इसमें नकद 20 हजार, बाइक, साइकिल, अनाज, वस्त्र, फर्नीचर सहित अगले माह होने वाली पुत्री की शादी के लिए रखे दहेज का सामान जलकर राख हो गये. अगलगी के समय गृहस्वामी पूरे परिवार के साथ गेहूं काटने चौर गये थे. मुखिया पप्पू चौधरी व पंचायत समिति प्रतिनिधि गणेश चौबे की सूचना पर दरभंगा से अग्निशमन वाहन पहुंची. आग की तेज लपट को नियंत्रित किया. वहीं स्थानीय ग्रामीण घरों से बाल्टी में पानी लेकर आग बुझाने को दौड़ पड़े. बताया जाता है कि समय पर अग्निशमन वाहन नहीं पहुंचता तो घटना भयावह हो सकती थी. घर के सामने गेहूं की फसल को अधिक क्षति पहुंच सकती थी. मुखिया व सरपंच अंजनी कुमारी चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना सीओ व स्थानीय प्रशासन को देकर सरकारी मुआवजा की मांग की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >