Darbhanga News: संदिग्धावस्था में तीन धराये, चोरी की बाइक बरामद

Darbhanga News:थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से समकालीन अभियान के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार कर लिया.

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी. थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से समकालीन अभियान के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार कर लिया. साथ ही चोरी के एक बाइक बरामद किया. थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने बताया कि समकालीन अभियान के तहत की गयी कार्रवाई में नारायणपुर निवासी मनोज मुखिया के पुत्र दिलखुश कुमार मुखिया, पचहरा बुजुर्ग निवासी हरिहर शर्मा के पुत्र राम उदेश शर्मा को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं सकिरना निवासी राजा राम उर्फ मनोज कुमार राम को पिस्टल लहराते हुए वायरल वीडियो से चिन्हित किए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि धराये तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >