Darbhanga News: दुकान का ताला तोड़कर दस हजार नकद सहित एक लाख का समान ले उड़े चोर

Darbhanga News:लगमा पंचायत के वार्ड आठ लगमा निवासी रामकिशोर चौधरी की दुकान में रविवार की देर रात चोरी हो गयी.

Darbhanga News: तारडीह. लगमा पंचायत के वार्ड आठ लगमा निवासी रामकिशोर चौधरी की दुकान में रविवार की देर रात चोरी हो गयी. सोमवार की सुबह जब वे दुकान खोलने गये तो ताला टूटा देखा. वहीं दुकान में रखा फ्रीज, पंखा, दस हजार रुपए नकद समेत कुछ अभिलेख गायब थे. इसकी सूचना उन्होंने सकतपुर थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. विभिन्न बिंदुओं पर जांच की. पीड़ित दुकानदार ने सकतपुर थाना में आवेदन दिया है. इसमें 90 हजार रुपए मूल्य के सामान समेत 10 हजार नकद चोरी होने की बात कही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >