Darbhanga: एक रात में जिपस के प्रतिष्ठान समेत तीन दुकानों पर चोरों का धावा

सिमरी थाना के निकट गोविंदपुर बस्तवाड़ा बाजार में 23 अक्तूबर की रात तीन दुकानों का शटर तोड़कर छह लाख से अधिक की चोरी कर ली गयी.

सिंहवाड़ा. सिमरी थाना के निकट गोविंदपुर बस्तवाड़ा बाजार में 23 अक्तूबर की रात तीन दुकानों का शटर तोड़कर छह लाख से अधिक की चोरी कर ली गयी. चोरों ने जिला परिषद सदस्य दिलीप कुमार यादव के कपड़े की दुकान व नगर पंचायत भरवाड़ा निवासी विक्रम कुमार ठाकुर के सोने-चांदी, बर्तन व इलेक्ट्रॉनिक दुकान को निशाना बनाया. घटना की जानकारी मिलते ही सिमरी पुलिस सदल-बल मौके पर पहुंची. मामले की जांच शुरू कर दी. एसएफएल की टीम जांच के लिए नमूने जमा किये. वही स्वान दस्ता भी जांच में जुटी है. दुकान के पीछे दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन के निकट बगीचे में दुकान का कुछ सामान फेंका पाया गया है. बताया जाता है कि सीसीटीवी में पांच चोर दिख रहे हैं. उसके हाथ में कट्टा व अन्य हथियार हैं. दुकानदार विक्रम कुमार ठाकुर ने बताया कि चोरों ने लगभग छह लाख रुपये के सामान गायब कर दिये. इसमें एक लाख 76 हजार नकद, एक किलो सात सौ ग्राम चांदी के जेवर, दस ग्राम सोना, इलेक्ट्रॉनिक समेत अन्य सामान शामिल हैं. वहीं जिपस के कपड़े की दुकान से 13 हजार दो सौ रुपये का हार्ड डिस्क, वाइ-फाइ समेत कपड़े गायब है. उन्होंने बताया कि चोरों ने दुकान का सटर तोड़कर प्रवेश किया. दुकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इधर सिमरी थाना के निकट हुई इस घटना से व्यापारियों में दहशत व्याप्त है. स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष पप्पू ठाकुर ने बताया कि पुलिस चोरों को जल्द गिरफ्तार नहीं करती है तो सभी सर्राफा दुकानों को बंद कर विरोध-प्रदर्शन किया जायेगा. इस संबंध में सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. टेक्निकल सेल की टीम भी जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >