Darbhanga News: मार्च के पहले सप्ताह में विशिष्ट शिक्षक पद पर योगदान करने वाले शिक्षकों की होगी टेक्निकल ज्वाइनिंग

Darbhanga News:सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण एवं काउंसेलिंग पूर्ण करने वाले स्थानीय निकाय के शिक्षकों का योगदान विशिष्ट शिक्षक के रूप में एक से सात मार्च के बीच विद्यालयों में लिया गया है.

Darbhanga News: दरभंगा. बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली के तहत सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण एवं काउंसेलिंग पूर्ण करने वाले स्थानीय निकाय के शिक्षकों का योगदान विशिष्ट शिक्षक के रूप में एक से सात मार्च के बीच विद्यालयों में लिया गया है. इन शिक्षकों का विभागीय पोर्टल पर तकनीकी योगदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से 16 अप्रैल तक कार्यालय में फाइल फोल्डर जमा करने के निर्देश दिए गए हैं. डीइओ केएन सदा ने इसके लिए कर्मियों की तैनाती की है तथा उनके बीच प्रखंडों का आवंटन किया है. यह कार्रवाई स्थापना डीपीओ संदीप रंजन के नेतृत्व में प्रधान लिपिक परवेज अहमद एवं साक्षरता कार्यालय के एसआरपी विष्णु कुमार मिश्र की देखरेख में होगा. संबंधित विद्यालय प्रधान को शिक्षकों का जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड, नियोजन पत्र, मैट्रिक प्रमाण पत्र, इंटरमीडिएट प्रमाण पत्र, स्नातक प्रमाण पत्र, स्नातकोत्तर प्रमाण पत्र, डीएलएड अथवा बीएड प्रमाण पत्र, दक्षता अथवा पात्रता परीक्षा प्रमाण पत्र, औपबंधिक नियुक्ति पत्र, विद्यालय प्रतिस्थापन पत्र, योगदान पत्र उपलब्ध कराने एवं विहत प्रपत्र में प्रतिवेदन देने को कहा गया है.

कर्मियों के बीच में प्रखंडों का आवंटन

लिपिक रणधीर कुमार गुप्ता को अलीनगर, बेनीपुर एवं किरतपुर, राजीव कुमार को बहेड़ी, हनुमाननगर एवं घनश्यामपुर, पवन कुमार को बहादुरपुर, हायाघाट एवं गौड़ाबोराम, मनोज कुमार सिन्हा को बिरौल, दरभंगा नगर, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, गंगा प्रसाद साह को दरभंगा सदर, तारडीह एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वीआवंटित किया गया है. वीरेंद्र कुमार को सिंहवाड़ा एवं जाले, नवल किशोर महतो को मनीगाछी एवं केवटी प्रखंड के विशिष्ट शिक्षकों का फाइल फोल्डर लेने के आदेश दिए गए हैं. विभागीय पोर्टल पर तकनीकी योगदान के लिए एमडीएम के कार्यपालक सहायक निशांत कुमार, योजना एवं लेखा शाखा के डाटा एंट्री ऑपरेटर सत्यानंद एवं साक्षरता कार्यालय के डाटा एंट्री ऑपरेटर विजय कुमार सहनी को प्रतिनियुक्त किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >