Darbhanga News: मिथिला विवि में कर्मचारियों के आंदोलन का नहीं निकला कोई फलाफल

Darbhanga News:कर्मचारी महासंघ की लनामिवि प्रक्षेत्रीय इकाई की बैठक बुधवार को संघ कार्यालय में राजदेव राय की अध्यक्षता में हुई.

Darbhanga News: दरभंगा. बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ की लनामिवि प्रक्षेत्रीय इकाई की बैठक बुधवार को संघ कार्यालय में राजदेव राय की अध्यक्षता में हुई. इसमें पिछले दिनों विश्वविद्यालय मुख्यालय में घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन की समीक्षा की गई. बताया गया कि आंदोलन का कोई फलाफल नहीं निकला. समझौते का बिंदुवार क्रियान्वयन नहीं किया गया. बैठक में प्रक्षेत्रीय मंत्री विनय कुमार झा ने कहा कि विवि के अधिकारियों द्वारा किये गये समझौते का बिंदुवार क्रियान्वयन नहीं होने से कर्मचारियों में असंतोष की भावना फिर से भर रही है. कर्मी फिर से आंदोलन की राह पर चलने के लिये बाध्य हो रहे हैं. आंदोलन हुआ तो इसकी जवाबदेही विवि की होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >