Darbhanga News: नगर में निर्माणाधीन आरओबी के काम में लायी जायेगी तेजी

Darbhanga News:शहर में निर्माणाधीन पांच आरओबी के कार्य की प्रगति को लेकर संबंधित एजेंसी पुल निर्माण निगम, बीएसआरडीसी के साथ डीएम कौशल कुमार ने बैठक की.

Darbhanga News: दरभंगा. शहर में निर्माणाधीन पांच आरओबी के कार्य की प्रगति को लेकर संबंधित एजेंसी पुल निर्माण निगम, बीएसआरडीसी के साथ डीएम कौशल कुमार ने बैठक की. सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर भी बैठक में मौजूद रहे. सांसद ने दिल्ली मोड़ स्थित आरओबी निर्माण में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि इस सड़क के माध्यम से हजारों वाहनों का प्रतिदिन आना-जाना होता है. इसका ससमय निर्माण पूरा होना आवश्यक है. सांसद ने म्यूजियम गुमटी के पास आरओबी निर्माण अविलंब शुरू करने का निर्देश दिया. सभी निर्माण एजेंसी तथा विभागीय अधिकारियों को मानक के अनुरूप निर्माण कार्य पूरा करने काे कहा.

आरओबी निर्माण स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश

बैठक में डीएम ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अभियंता से आरओबी निर्माण के संबंध में फिडबैक लिया. सदर एसडीओ एवं सीओ को आरओबी निर्माण स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया. डीएम ने चट्टीचौक से लहेरियासराय टावर तक नाला निर्माण के लिए निविदा करने का निर्देश नगर आयुक्त को दिया. संबंधित एजेंसी को नगर निगम से समन्वय कर 30 जुलाई तक कार्य पूर्ण कराने काे कहा. ट्रैफिक कम रहने को लेकर रात में ज्यादा से ज्यादा काम करने का निर्देश दिया. बैठक में सहायक समाहर्ता के. परीक्षित, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, एसडीओ सदर विकास कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >