Darbhanga News: एलसीएस कॉलेज के आंदोलनकारी शिक्षाकर्मी 15 को जलायेंगे कुलपति का पुतला

Darbhanga News:डॉ देवनारायण यादव की अध्यक्षता में आयोजित धरना में वक्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन मांग पर अब तक उदासीन है.

Darbhanga News: दरभंगा. एलसीएस काॅलेज के शासी निकाय के लिए नामित विश्वविद्यालय प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि बदलने तथा शासी निकाय को भंग करने की मांग को लेकर 19 सितंबर से लनामिवि मुख्यालय पर शिक्षक एवं कर्मचारी संघ की ओर से धरना 82वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा. डॉ देवनारायण यादव की अध्यक्षता में आयोजित धरना में वक्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन मांग पर अब तक उदासीन है. धरना स्थल पर विवि ने ताला लगा रखा है. आंदोलनकारी खुले आसमान के नीचे आंदोलन करने को विवश हैं. 15 दिसंबर को कुलपति का पुतला दहन कर आंदोलन तेज किया जायेगा. वक्ताओं में नवल किशोर सिंह, अशोक कुमार राय, महामाया प्रसाद यादव, मदन कुमार यादव, राम अशीष यादव, अरुण कुमार, गणेश यादव, मुन्नी लाल मंडल, डॉ राम पवितर राय, मदन कुमार यादव, अजय कुमार, राकेश रंजन, महेंद्र नारायण सिंह, ईश्वर चंद्र यादव, जीवत राम यादव आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >