Darbhanga News: शिक्षा और शोध के साथ खेलों को भी विश्वविद्यालय देता समान महत्व- कुलपति

Darbhanga News:कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने कहा कि शिक्षा और शोध के साथ खेलों को भी विश्वविद्यालय समान महत्व देता आया है.

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि में स्नातकोत्तर क्रीड़ा परिषद की ओर से आयोजित अंतर-महाविद्यालय किक बॉक्सिंग, जुडो, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, कराटे एवं वुशु (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता के समापन समारोह में कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने कहा कि शिक्षा और शोध के साथ खेलों को भी विश्वविद्यालय समान महत्व देता आया है. खेल केवल शारीरिक क्षमता का विकास ही नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, संघर्षशीलता और नेतृत्व क्षमता का निर्माण भी करता है. विश्वविद्यालय प्रशासन का प्रयास है कि आने वाले समय में खेल गतिविधियों को बढाने के लिए और संसाधन और सुविधाएं खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जाए. सफल आयोजन के लिए स्नातकोत्तर क्रीड़ा परिषद् की अध्यक्ष डॉ प्रियंका राय, आयोजन सदस्यों, निर्णायकों एवं तकनीकी सहयोगियों को धन्यवाद दिया. समारोह में प्रो. अजय नाथ झा, डॉ नौशाद आलम, डॉ शिवा नन्द झा, अमृत कुमार झा मौजूद थे. डॉ प्रियंका राय ने बताया कि कराटे पुरुष वर्ग से 17, महिला वर्ग में 15 ,बॉक्सिंग पुरुष में 12, महिला में 12, ताइक्वांडो पुरुष में 12, महिला में 17 तथा वुशु पुरुष वर्ग में 12 एवं महिला वर्ग में 16 खिलाड़ियों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >