Darbhanga News: विभागीय टीम ने दो लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा

Darbhanga News:थाना क्षेत्र में विद्युत उर्जा चोरी के बढ़ते मामलों को रोकने के उद्देश्य से बिजली विभाग की ओर से एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.

Darbhanga News: बिरौल. थाना क्षेत्र में विद्युत उर्जा चोरी के बढ़ते मामलों को रोकने के उद्देश्य से बिजली विभाग की ओर से एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. इस दल में कनीय विद्युत अभियंता सौरभ कुमार, सहायक अभियंता प्रभास चन्द्र, सुपरवाइजर सरोज पंडित, विकास पोद्दार तथा मानवबल शमशाद अहमद शामिल किए गए हैं. छापेमारी के दौरान दो उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा गया. पहला मामला हाटी गांव के मोती महतो का है. उनके घरेलू कनेक्शन से मीटर को बाइपास कर व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा था. अनियमितता से विभाग को 47 हजार 904 रुपये की क्षति हुई. दूसरा मामला नगर पंचायत अफजला की फुलिया देवी का है, इनका व्यवसायिक कनेक्शन बकाया 37 हजार पांच सौ रुपये पर काटा जा चुका था. बावजूद उन्होंने बिना अनुमति पोल से सीधी लाइन जोड़कर बिजली का उपभोग किया. इनके मामले में 47 हजार पांच सौ रुपये की क्षति आंकी गयी है. कनीय विद्युत अभियंता सौरभ कुमार ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज करने की अनुशंसा बिरौल थाना से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >