Darbhanga News: कटहलबाड़ी आरओबी पर सीढ़ी जर्जर, कभी भी हो सकता हादसा

Darbhanga News:कटहलबाड़ी आरओबी का हाल खस्ता हो चला है. यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है.

Darbhanga News: दरभंगा. कटहलबाड़ी आरओबी का हाल खस्ता हो चला है. यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. आरओबी पर चढ़ने और उतरने के लिए बनायी गई सीढ़ी ने रखरखाव के अभाव में ढलाई के दौरान लगाई गई छड का साथ छोड़ दिया है. कई स्थानों पर दरार नजर आ रही हैं. सीढ़ी के स्टेप की छड़ें बाहर निकल आई है. बीम से भी रॉड बाहर की ओर निकल गया है. बता दें कि आरओबी की सीढ़ी के नीचे दुकानें सजी रहती हैं. सवारी के इंतजार में प्रायः हमेशा कई रिक्शा सहित अन्य वाहन लगे रहते हैं. समय रहते अगर मरम्मत नहीं की तो किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है. इसका डर लोगों को सता रहा है. बता दें कि डेढ़ वर्ष पूर्व शिकायत के बाद भी इस ओर रेलवे ने तवज्जो नहीं दी. उदासीनता आमजन के लिए खतरा बना हुआ है. वार्ड 13 के पार्षद सह प्रमंडलीय पार्षद महासंघ के अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि 18 माह पूर्व भी समस्तीपुर डीआरएम, जिलाधिकारी व नगर आयुक्त को पत्र के माध्यम से समस्या को संज्ञान में दिया था, लेकिन किसी ने भी इस ओर अब तक ध्यान नहीं दिया है. कभी भी बड़ी घटना घट सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >