Darbhanga News: मरम्मत का काम कर रहे मानव बल को लगा करेंट

Darbhanga News:रतनपुर एग्रीकल्चर फीडर में कार्यरत सनहपुर का मानव बल परीक्षण सहनी बुधवार को स्पर्शाघात का शिकार हो गया.

Darbhanga News: जाले. रतनपुर एग्रीकल्चर फीडर में कार्यरत सनहपुर का मानव बल परीक्षण सहनी बुधवार को स्पर्शाघात का शिकार हो गया. उसे आनन-फानन में सिंहवाड़ा सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार वह एग्रीकल्चर फीडर में शट डाउन लेकर मरम्मत का कार्य कर रहा था, इसी क्रम में जाले फीडर का 11 केवीए का जर्जर संचरण तार रतनपुर एग्रीकल्चर के संपर्क में आ जाने से विद्युत धारा प्रवाहित हो गयी. परिणामस्वरूप एग्रीकल्चर फीडर में काम रहा मानव बल परीक्षण सहनी स्पर्शाघात का शिकार हो गया. सनहपुर के जेइ राम रतन कुमार ने बताया कि घायल मानव बल को हरसंभव मदद की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >