Darbhanga News: बारिश ने किया गेहूं की फसल को बर्बाद

Darbhanga News:इलाके में गत दो दिनों से हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों के सामने एक बार फिर बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है.

Darbhanga News: बेनीपुर. इलाके में गत दो दिनों से हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों के सामने एक बार फिर बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है. इसे लेकर किसानों में मायूसी है. तैयार गेहूं की फसल इस बारिश में बर्बाद होने लगी है. खासकर जिन किसानों के गेहूं काटकर दौनी के लिए खेतों में ही रख दिये थे, उस फसल को हाथ से जाते देख किसानों का कलेजा फट रहा है. किसान गनेंद्र नाथ झा, राम विनोद यादव, कैलू राम, बच्चन कुमार सिंह आदि ने बताया कि कर्ज लेकर बड़ी मेहनत से गेहूं की खेती की थी. फसल भी अच्छी थी, लेकिन उसे तैयार कर घर लाने का समय आया तो प्रकृति की मार ने आगे का निवाला ही छीन रहा है. किसानों ने बताया कि एक दिन की बारीश के बाद धूप खिल गयी रहती तो गेहूं की बर्बादी नहीं होती, लेकिन सावन-भादो की तरह हो रही बारिश ने तो तैयार फसल को बर्बाद कर दिया. इसके साथ ही अब मूंग की खेती पर भी इसका असर पड़ने लगा है. अत्यधिक बारिश होने के कारण मूंग के पौधे सूखने की भी चिंता सताने लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >