Darbhanga News: मकरमपुर की शिविर में 214 आवेदनों में ऑन द स्पॉट 71 का अधिकारी ने किया निष्पादन

Darbhanga News:शत-प्रतिशत परिवारों को आच्छादित किये जाने को लेकर शनिवार को प्रखंड के नौ पंचायतों के एक-एक टोले में शिविर लगायी गयी.

Darbhanga News: बेनीपुर.आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत प्रखंड के सभी अनुसूचित जाति-जनजाति टोले में बिहार सरकार द्वारा संचालित 22 योजनाओं से शत-प्रतिशत परिवारों को आच्छादित किये जाने को लेकर शनिवार को प्रखंड के नौ पंचायतों के एक-एक टोले में शिविर लगायी गयी. इस दौरान एसडीओ शंभुनाथ झा ने मकरमपुर पंचायत के महादलित टोल बैगनी संस्कृत विद्यालय में आयोजित शिविर में लाभुकों को विभिन्न सेवाओं के लाभ का पत्र वितरण किया. वहीं अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी दीपक कुमार चौधरी ने मकरमपुर पंचायत में योजनाओं से संबंधित 214 आवेदन पत्र में 71 का निष्पादन तत्काल कर दिया. इसमें छह लाभुकों को नया राशन कार्ड, 18 को श्रम कार्ड व दो बच्चों को जन्म प्रमाण पत्र दिया गया. इसके अलावा 22 लोगों का आधार कार्ड व छह लोगों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया. आधार कार्ड से अधिकांश लोगों का मोबाइल नम्बर लिंक नहीं रहने के कारण आयुष्मान कार्ड अधिक लोगों का नहीं बन पाया. साथ ही अन्य योजनाओं के लिए भी लाभुकों द्वारा आवेदन दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >