Darbhanga News: बीस सूत्री की बैठक में मनरेगा योजनाओं में हो रही अनियमितता का उठा मुद्दा

Darbhanga News:प्रमुख कक्ष में सोमवार को प्रखंड बीस सूत्री की बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष काली प्रसाद साहु की अध्यक्षता में हुई.

Darbhanga News: गौड़ाबौराम. प्रमुख कक्ष में सोमवार को प्रखंड बीस सूत्री की बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष काली प्रसाद साहु की अध्यक्षता में हुई. इसमें सदस्यों ने विभिन्न विषयों पर बात रखी. इस दौरान अनुपस्थित पदाधिकारी के विरुद्ध सदस्यों ने स्पष्टीकरण पूछने व कार्रवाई करने की मांग की. सदस्य राज कुमार झा ने मनरेगा योजनाओं में हो रही अनियमितताओं का मुद्दा उठाया. आरोप लगाया कि गोड़ामानसिंह पंचायत में पूर्व पीआरएस सतीश की मौजूदगी के बावजूद तत्कालीन पीओ संजीव कुमार द्वारा मनरेगा कार्यों में गड़बड़ी के उद्देश्य से पीआरएस सुरेश साहु को अतिरिक्त प्रभार दिया गया, जबकि उनके पास पहले से दो पंचायतों की जिम्मेदारी है. इसके अलावा उन्होंने अंचल कर्मचारी किसलय सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे परिमार्जन कार्य के लिए पांच हजार रुपये की अवैध मांग करते हैं. पैसे प्राप्त नहीं होने पर इडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र अस्वीकृत कर देते हैं. इन मुद्दों पर सदस्यों ने चिंता व्यक्त की. आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया. भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि पशुचारे की खरीदारी कर लेने के वाबजूद पशुपालकों के बीच वितरण नहीं किया गया. मौके पर बीडीओ रामकुमार सिंह, एमओ कुमोद सिंह, मनरेगा पीओ प्रभात कुमार झा, इंदु देवी, बच्चा बाबू राय, सुरेश कुमार गुप्ता, हीरा सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >