Darbhanga News: अगलगी में झुलसे गृहस्वामी की स्थिति गंभीर, पीएमसीएच रेफर

Darbhanga News:राजा खरबार पंचायत के खरबार गांव में मंगलवार की देर शाम अगलगी में गृहस्वामी शिवनाथ यादव गंभीर रूप से झुलस गये हैं.

Darbhanga News: तारडीह. राजा खरबार पंचायत के खरबार गांव में मंगलवार की देर शाम अगलगी में गृहस्वामी शिवनाथ यादव गंभीर रूप से झुलस गये हैं. उनका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है. पहले उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. वहीं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें डीएमसीएच से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. सीओ दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को घटना स्थल पर भेजकर जानकारी ली गयी है. तत्काल आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से दी जाने वाली सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. इस अगलगी में शिवनाथ यादव की एक दुधारु भैंस की भी मौत झुलसने से हो गयी. वहीं दो और मवेशी बुरी तरह झुलस गये हैं. प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी विनीत कुमार झा ने बताया कि झुलसे पशुओं का इलाज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >