Darbhanga News: लोक आस्था के महापर्व चैती छठ का पहला अर्घ अर्पण आज

Darbhanga News:सूर्योपासना काचार दिवसीय महापर्व चैती छठ का पहला अर्घ गुरुवार की शाम अर्पित किया जायेगा.

Darbhanga News: दरभंगा. सूर्योपासना काचार दिवसीय महापर्व चैती छठ का पहला अर्घ गुरुवार की शाम अर्पित किया जायेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. युवाओं एवं बच्चों ने जहां घाटों पर जरूरी तैयारी कर ली है. महिलाएं प्रसाद की तैयारी में जुटी हैं. उल्लेखनीय है कि नहाय-खाय से आरंभ छठ पर्व के दूसरे दिन बुधवार को व्रतियों ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखा. संध्या काल पवित्र जल से स्नान कर नये परिधान धारण किये. नाक तक सिंदूर किया. इसके बाद खरना पर बैठी. इससे पूर्व दोपहर बाद तक खरना के प्रसाद को तैयार करने में व्रतियों के साथ घर की अन्य महिलाएं जुटी रही. पवित्र चूल्हे पर खीर पकायी गयी. इसके बाद पवित्र गेहूं के पीसे हुए आंटा से रोटी बनायी गयी. गोसाउनिक घर में प्रसाद सजा दिया गया. निर्धारित अर्घ की संख्या के अनुपात में अलग-अलग प्रसाद लगाया गया. रोटी पर खीर रख केला डाला गया. उसपर तुलसी दल एवं गंगाजल डाला गया. बगल में व्रती के लिए प्रसाद परोसे गये. इसके बाद दीया जलाकर धूप-अगरबत्ती भी जलायी गयी. व्रतियों ने प्रसाद भोग लगाकर खरना किया. व्रतियों के खरना संपन्न करने के पश्चात घर के अन्य सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण किया. बता दें कि गुरुवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को छठ का पहला अर्घ अर्पित किया जायेगा. शुक्रवार की सुबह दूसरा व अंतिम अर्घ उदीयमान भास्कर को समर्पित किया जायेगा. इसके साथ चार दिनी यह महापर्व संपन्न होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >