Darbhanga News: दिनदहाड़े गोलीबारी से एक बार फिर दहल उठा शहर

Darbhanga News:दिनदहाड़े गोलीबारी से दरभंगा शहर एक बार फिर दहल उठा.

Darbhanga News: दरभंगा. दिनदहाड़े गोलीबारी से दरभंगा शहर एक बार फिर दहल उठा. विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीसागर मोहल्ला में बदमाशों ने गोली मारकर एक युवक को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. गंभीर अवस्था में युवक को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार युवक के पेट तथा हाथ में गोली लगी है. युवक की पहचान विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीसागर मोहल्ला निवासी शिवम कुमार पासवान के रूप में हुई है.

तीन-चार युवकों ने घेर कर की फायरिंग

घटना के संबंध में शिवम का कहना है कि वह अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान तीन-चार लड़कों ने उसे घेर लिया. पिस्टल निकालकर उस पर फायरिंग करने लगे. इस दौरान बचने के लिये उसने बदमाशों से पिस्टल छीनने का प्रयास भी किया. बावजूद उसके पेट तथा हाथ में बदमाशों ने गोली मार दी. जख्मी युवक का कहना है कि उसकी किसी सी दुश्मनी नहीं है. फायरिंग करने वाले बदमाश पहले से उसे मारना चाह रहे थे. बदमाश उसे क्यों मारना चाह रहे थे, इस बावत वह ठीक से नहीं बता पा रहा है. शिवम के अनुसार अन्नू, बादल तथा दो अन्य बदमाशों ने फायरिंग की है.

लोगों ने कहा, वर्चस्व की लड़ाई में हुई गोलीबारी

इधर, घटना के संबंध में कई स्थानीय लोगों ने बताया कि यह वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम है. वहीं जख्मी युवक के पिता राजेश पासवान का कहना है कि उनका पुत्र घर आ रहा था. इसी क्रम में चार-पांच बदमाशों ने घेर कर उसे गोली मार दी. एक गोली उसके हाथ में लगी है. दूसरी गोली पेट को छूकर निकल गई. उनका कहना है कि चार से पांच की संख्या में बदमाश थे. सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तहकीकात में जुट गयी है.

कहते हैं थानाध्यक्ष

सूचना मिली है कि शिवम पासवान नामक युवक को लक्ष्मीसागर मोहल्ला में गोली मार दी गयी है. आपसी रंजिश है या कुछ और इस संबंध में पता लगाया जा रहा है.

सुधीर कुमार, विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >