Darbhanga News: एकमी घाट पर नदी में छलांग लगानेवाले बाकरगंज के युवक की मिली लाश

Darbhanga News:एकमी घाट पर सोमवार की दोपहर पुल से नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम ने पुलिस की मदद से बरामद कर लिया.

Darbhanga News: बहादुरपुर. ओझौल पंचायत स्थित एकमी घाट पर सोमवार की दोपहर पुल से नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम ने पुलिस की मदद से बरामद कर लिया. मृतक की पहचान लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज मोहल्ला निवासी फकीरा महतो के 35 वर्षीय पुत्र गोपाल महतो के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. शव के पहुंचते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है. इस संबंध मेंं थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि फिलहाल थाना में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है. बताया जाता है कि एकमी पुल से सोमवार की दोपहर गोपाल महतो ने नदी में छलांग लगा दी. जबतक लोग कुछ समझ पाते, वह डूब गया. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व अंचल प्रशासन को दी. इस पर पुलिस व हल्का कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे. सोमवार को शव बरामद नहीं हो सका. पुलिस एनडीआरएफ टीम को बुलाया. एनडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को नदी के भीतर बने एक गड्ढे से शव बरामद किया. इधर, छलांग लगाने के कारण का पता लगाने में पुलिस जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >