Dabhanga News: मां से कहासुनी होने पर किशोरी ने फंदा डाल कर ली खुदकुशी

Dabhanga News:मो. गुलजार की 13 वर्षीया पुत्री साइसता खातून ने मां से कहा-सुनी होने पर क्रोध में अपने दुपट्टे से घर के बल्ली में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली.

Dabhanga News: अलीनगर. थाना क्षेत्र के लीलपुर गांव में रविवार को मो. गुलजार की 13 वर्षीया पुत्री साइसता खातून ने मां से कहा-सुनी होने पर क्रोध में अपने दुपट्टे से घर के बल्ली में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना सुबह 10 बजे की बतायी गयी है. मां से कहासुनी होने के बाद जब उसकी मां पड़ोस से आई तो घर में उसे फंदे से लटकता देख हल्ला किया. लोग पहुंचे. पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से उसे फंदे से उतारा गया. दफन का विचार चल रहा था. इसी बीच थानाध्यक्ष विनय मिश्र घटनास्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गयी. इस संबंध में न तो पारिवारिक सदस्य सही जानकारी देने और कुछ भी बताने को तैयार थे और न ही कोई ग्रामीण कुछ बताना चाह रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >